कोल: लधौआ में क्षेत्र पंचायत सदस्य की भैंस चुराकर ले जा रहा था टेम्पो चालक, दो लोग मौके से फरार, एक पुलिस हिरासत में
Koil, Aligarh | Jul 14, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के गांव लधौआ क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार लधौआ क्षेत्र के पंचायत सदस्य की भैंस चोरी कर ली गई।इस भैंस को टेंपो चालक और दो अज्ञात लोग चोरी करके ले जा रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा उनका मौके से पकड़ लिया और जानकारी पुलिस को दे दी गई। मौके पर पुलिस को आता देख दो लोग मौके से फरार हो गए।