कोल: कांग्रेस यूपी अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे के विरोध में कलेक्ट्रेट पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Jul 14, 2025 कांग्रेस के यूपी के अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में अलीगढ़ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। सोमवार को पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा होकर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में उनके द्वारा प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम संजीव रंजन को दिया है।