आज दिनांक 21.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में घनकी जामुन चौक से फोरलेन के अंदर से होते हुए बुढन नहर चौक तक सड़क निर्माण तथा बुढन नहर चौक से करमचट डैम तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, भूमि उप समाहर्ता सदर, भूमि उप समाहर्ता ग्रामीण, अंचलाधिकारी चेनारी, शिवसागर एवं सासाराम तथा सड़क निर्माण विभाग के अभियंता उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित अभियंताओं द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि की मापी की गई। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों एवं अभियंताओं से सड़क निर्माण के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण से घनकी जामुन चौक से बुढन नहर चौक तक आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा। मानसून के दौरान भी यह मार्ग बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करेगा। इससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ जिले में आने वाले पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
उक्त सड़क के निर्माण से गीता घाट, शेरगढ़ किला, करमचट डैम सहित रोहतास जिले के प्रमुख प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच और अधिक सुगम होगी। शहर के बाहर-बाहर बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होने से इन स्थलों तक लोगों का आवागमन सुविधाजनक एवं सुरक्षित हो सकेगा।
#IPRD
#PublicService
#GoodGovernance
#DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 21, 2026