ढीमरखेड़ा: ग्राम बिजौरी में नल-जल योजना सिर्फ कागजों में, दो किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण
सरकार की महात्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री नल-जल योजना' और 'हर घर जल' का दावा जमीनी हकीकत से कोसों दूर नजर आ रहा है। मामला कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भांमका के बिजोरी गांव का है, जहाँ ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। भीषण गर्मी बीत जाने के बाद भी यहाँ पानी का संकट जस का तस बना हुआ है।