पिछोर के चांदनी चौक में आस्था का संगम, 50वें वर्ष पर 9 देवियों और 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन
शिवपुरी- पिछोर के चांदनी चौक में नवयुवक मंडल द्वारा इस वर्ष 50वां नवदुर्गा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
इस बार मंडल द्वारा विशेष आकर्षण के तौर पर 9 देवियों की अलग-अलग स्थापना की गई है। साथ ही परिसर में भैरवनाथ और भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन कराए जा रहे हैं।
समिति के सदस्यों ने बताया कि शिवपुरी जिले में सबसे पहले 1977 में पिछोर में ही मां दुर्गा की स्थापना की गई थी। मां के प्रति लोगों की बढ़ती आस्था के बाद आज हर शहर, हर गांव और पिछोर के हर वार्ड में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाती है।
50 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार चांदनी चौक में भव्य आयोजन किया गया है, जहाँ दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन मां के दरबार में भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है देखिये पूरी खबर👇👇