बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 लाख की 7 चोरी की बाइक बरामद, एक आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार
शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बैराड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोटर साइकिल चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए चोरी की 7 मोटर साइकिलें कीमती करीब 8 लाख रुपये की बरामद कर एक आरोपी एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।
दिनांक 09.09.2026 को फरियादी सुशील धाकड़ और दिनांक 16.10.2026 को फरियादी कल्याण प्रजापति ने थाना बैराड़ में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति व एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।
दिनांक 17.10.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक को आरोपी ककरई तिराहा के कच्चे रास्ते से शिवपुरी बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने ककरई तिराहा पर चेकिंग लगाकर धौरिया तरफ से आ रहे दो संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्तियों से थाना बैराड़ के अपराध क्रमांक 353/26 एवं 400/26 में चोरी गई बाइक बरामद हुई। आरोपी प्रताप उर्फ गूंगा पुत्र लक्ष्मण यादव उम्र 45 साल निवासी ककरई थाना बैराड़ एवं एक बाल अपचारी निवासी खोरा थाना पहाड़गढ़ जिला मुरैना ने पूछताछ में बताया कि 5 अन्य बाइकें महादेव घाटी के जंगल में छिपा रखी हैं। पुलिस ने महादेव घाटी से भटनावर, विजयपुर, कैलारस, सबलगढ़ से चोरी गई बाइकों को भी जब्त किया। पुलिस को अन्य आरोपियों के नाम भी मिले हैं, जिनकी तलाश जारी है।
👇 जब्त की गई मोटर साइकिलों का विवरण 👇
1. हीरो स्प्लेंडर - MP33ZM8575 - चेचिस नं. MBLHAW478THBJ8834
2. हीरो स्प्लेंडर - MP33MZ9851 - चेचिस नं. MBLHAW121MHL21863
3. अपाचे - बिना नंबर - चेचिस नं. MD637DE59L2G02727
4. हीरो स्ट्रीम - बिना नंबर - चेचिस नं. BLJAU057SGG08745
5. पल्सर - बिना नंबर - चेचिस नं. MD2V68BX2RPJ14600
6. अपाचे - बिना नंबर - चेचिस नं. MD634BE86S2L30401
7. हीरो स्प्लेंडर - बिना नंबर - चेचिस नं. MBLHAW524THO3461
Pichhore, Shivpuri | Oct 18, 2026