वारिसलीगंज थाना के द्वारा चकवाय गांव में चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई शिकायतों का ऑन स्पॉट निष्पादन भी किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सप्ताह के दो दिन पंचायत में जाकर जनसुनवाई किया जाएगा।