चित्तौड़गढ़: स्टेशन रोड कच्ची बस्ती में चाइल्ड लाइन की टीम ने बाल श्रम करते 3 बालिकाओं को किया रेस्क्यू, माता-पिता पाबंद
चाइल्ड लाइन की टीम ने आज रेलवे स्टेशन कच्ची बस्ती में बाल श्रम पर कार्रवाई करते हुए तीन बालिकाओं को रेस्क्यू किया और उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल ने उनके माता-पिता को पाबंद करते हुए तीनों ही बालिकाओं को उनके हवाले कर दिया। दो बालिकाएं गाड़ी लोहार स्कूल की स्टूडेंट है, लेकिन स्कूल की बजाय दोनों ही कचरा बनने चली जाती है।