Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

उत्तराखंड के काशीपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, STF को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार में अवैध हथियार रखे गए हैं। सूचना के आधार पर टीम ने काशीपुर के एक निजी पार्किंग क्षेत्र में खड़ी कार (UK18 P 5046) पर छापा मारा। तलाशी के दौरान कार से 4 हथियार और 237 जिंदा कारतूस बरामद हुए। हथियारों की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि इन्हें कहां से लाया गया और इनका इस्तेमाल किस वारदात में किया जाना था। फिलहाल STF पूरे नेटवर्क और मामले से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है। #uttarkhand #STF #CrimeNews #newsmafiya #kashipuruttarakhand #UttarakhandPolice

Dehradun, Dehradun | Jun 10, 2026

MORE NEWS

टिहरी जिले के भरपूर गांव में आया भीषण तूफान, उड़ा शिव महापुराण कथा का टेंट

टिहरी जिले के भरपूर गांव में धियाणी-मैती मिलन कार्यक्रम के दौरान आयोजित शिव महापुराण कथा में अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ आए भयंकर तूफान ने कुछ ही मिनटों में कथा स्थल पर लगे टेंट को तहस-नहस कर दिया।

श्रद्धालुओं ने किसी तरह भैरव देवता मंदिर में शरण लेकर खुद को सुरक्षित किया। कथा मंडप को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रकृति के इस रौद्र रूप की तस्वीरें भरपूर गांव से सामने आई हैं।

#Tehri #BharpurGaon #Uttarakhand #ShivMahapuran #DhiyaniMaitiMilan #WeatherAlert #Storm #UttarakhandNews #pahadsamachar

टिहरी जिले के भरपूर गांव में आया भीषण तूफान, उड़ा शिव महापुराण कथा का टेंट टिहरी जिले के भरपूर गांव में धियाणी-मैती मिलन कार्यक्रम के दौरान आयोजित शिव महापुराण कथा में अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ आए भयंकर तूफान ने कुछ ही मिनटों में कथा स्थल पर लगे टेंट को तहस-नहस कर दिया। श्रद्धालुओं ने किसी तरह भैरव देवता मंदिर में शरण लेकर खुद को सुरक्षित किया। कथा मंडप को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रकृति के इस रौद्र रूप की तस्वीरें भरपूर गांव से सामने आई हैं। #Tehri #BharpurGaon #Uttarakhand #ShivMahapuran #DhiyaniMaitiMilan #WeatherAlert #Storm #UttarakhandNews #pahadsamachar

Dehradun, Dehradun | Jun 10, 2026

भारी बारिश, ओलावृष्टि और लगातार गिरते पत्थरों के बीच SDRF ने फिर पेश की मिसाल। केदारनाथ पैदल मार्ग की छोटी लिनचोली में खाई में गिरे दो यात्रियों को SDRF टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान लिनचोली में कुक के पद पर तैनात यशपाल सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू अभियान में शामिल होकर घायल यात्रियों को बचाने में अहम भूमिका निभाई। यशपाल सिंह का यह साहस, सेवा और मानवता के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सलाम इस जज़्बे को! 

#KedarnathYatra #SDRFUttarakhand #RescueOperation #HumanityFirst #UttarakhandPolice #pahadsamachar

भारी बारिश, ओलावृष्टि और लगातार गिरते पत्थरों के बीच SDRF ने फिर पेश की मिसाल। केदारनाथ पैदल मार्ग की छोटी लिनचोली में खाई में गिरे दो यात्रियों को SDRF टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान लिनचोली में कुक के पद पर तैनात यशपाल सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू अभियान में शामिल होकर घायल यात्रियों को बचाने में अहम भूमिका निभाई। यशपाल सिंह का यह साहस, सेवा और मानवता के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सलाम इस जज़्बे को! #KedarnathYatra #SDRFUttarakhand #RescueOperation #HumanityFirst #UttarakhandPolice #pahadsamachar

Dehradun, Dehradun | Jun 10, 2026

टिहरी गढ़वाल: प्रेम प्रसंग में युवक के हत्याकांड में बड़ा अपडेट दे रही हैं एसपी श्वेता चौबे।
#dailyuttarakhandnews #Tehri #Ketan #Murder #केतनहत्याकांड #प्रेमप्रसंग Uttarakhand Police #TehariPolice

टिहरी गढ़वाल: प्रेम प्रसंग में युवक के हत्याकांड में बड़ा अपडेट दे रही हैं एसपी श्वेता चौबे। #dailyuttarakhandnews #Tehri #Ketan #Murder #केतनहत्याकांड #प्रेमप्रसंग Uttarakhand Police #TehariPolice

Dehradun, Dehradun | Jun 10, 2026

देहरादून के मसूरी रोड स्थित झड़ीपानी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, फायर सर्विस और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। DCR देहरादून की सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में SDRF की टीम ने दुर्गम खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस, SDRF और अन्य टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर शवों को गहरी खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाने का कार्य किया। इसके बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत (हरियाणा)
मानित (19 वर्ष), निवासी गाजियाबाद
सविता (48 वर्ष), पत्नी धर्मवीर, निवासी गाजियाबाद
संगीता (46 वर्ष), पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली

देहरादून के मसूरी रोड स्थित झड़ीपानी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, फायर सर्विस और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। DCR देहरादून की सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में SDRF की टीम ने दुर्गम खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस, SDRF और अन्य टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर शवों को गहरी खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाने का कार्य किया। इसके बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है— सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत (हरियाणा) मानित (19 वर्ष), निवासी गाजियाबाद सविता (48 वर्ष), पत्नी धर्मवीर, निवासी गाजियाबाद संगीता (46 वर्ष), पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली

Dehradun, Dehradun | Jun 10, 2026

🚨ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार

ऋषिकेश में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान तीन लोगों को अवैध शराब का भंडारण और बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।

आबकारी विभाग को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर चंद्रेश्वर नगर और टिहरी बस अड्डा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक महिला समेत तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 55 पव्वे अंग्रेजी शराब, 35 पाउच माल्टा देशी शराब और 22 केन बीयर बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 3 पेटी शराब बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सविता पत्नी राजकुमार निवासी चंद्रेश्वर नगर, शुभम पुत्र बाबूराम निवासी आवास विकास कॉलोनी और दीपक निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है।
आबकारी विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान में आबकारी विभाग की टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

🚨ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार ऋषिकेश में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान तीन लोगों को अवैध शराब का भंडारण और बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर चंद्रेश्वर नगर और टिहरी बस अड्डा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक महिला समेत तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 55 पव्वे अंग्रेजी शराब, 35 पाउच माल्टा देशी शराब और 22 केन बीयर बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 3 पेटी शराब बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सविता पत्नी राजकुमार निवासी चंद्रेश्वर नगर, शुभम पुत्र बाबूराम निवासी आवास विकास कॉलोनी और दीपक निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है। आबकारी विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान में आबकारी विभाग की टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Dehradun, Dehradun | Jun 10, 2026