देहरादून के मसूरी रोड स्थित झड़ीपानी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, फायर सर्विस और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। DCR देहरादून की सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में SDRF की टीम ने दुर्गम खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस, SDRF और अन्य टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर शवों को गहरी खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाने का कार्य किया। इसके बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत (हरियाणा)
मानित (19 वर्ष), निवासी गाजियाबाद
सविता (48 वर्ष), पत्नी धर्मवीर, निवासी गाजियाबाद
संगीता (46 वर्ष), पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली