टिहरी जिले के भरपूर गांव में आया भीषण तूफान, उड़ा शिव महापुराण कथा का टेंट
टिहरी जिले के भरपूर गांव में धियाणी-मैती मिलन कार्यक्रम के दौरान आयोजित शिव महापुराण कथा में अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ आए भयंकर तूफान ने कुछ ही मिनटों में कथा स्थल पर लगे टेंट को तहस-नहस कर दिया।
श्रद्धालुओं ने किसी तरह भैरव देवता मंदिर में शरण लेकर खुद को सुरक्षित किया। कथा मंडप को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रकृति के इस रौद्र रूप की तस्वीरें भरपूर गांव से सामने आई हैं।
#Tehri #BharpurGaon #Uttarakhand #ShivMahapuran #DhiyaniMaitiMilan #WeatherAlert #Storm #UttarakhandNews #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Jun 10, 2026