जोगिंद्रनगर के पास हादसा, थार खेतों में पलटी; 8 प्रशिक्षु डॉक्टर घायल
मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।
एक थार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा पलटी। हादसे के वक्त वाहन में आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला के आठ प्रशिक्षु चिकित्सक सवार थे।
हादसे में सभी आठ प्रशिक्षु डॉक्टर घायल हुए। इनमें से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
Chamba, Chamba | Aug 22, 2026