खानपुर: बैसार गाँव में चतुर्भुज नाथ भगवान के मंदिर से पीतल की तीन झालर हुई चोरी, खानपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया
खानपुर क्षेत्र के बैसार गाँव में चतुर्भुज नाथ भगवान के मंदिर से पीतल की तीन झालर चोरी हो गई जिसका मामला खानपुर थाने में दर्ज कराया गया। बैसार गाँव के ग्रामीणों ने आज शनिवार को सुबह 9:00 बजे के लगभग बताया कि गाँव में चतुर्भुज भगवान का मंदिर स्थित है जिसकी पीतल की तीन झालरे अज्ञात बदमाशों द्वारा चुरा ली गई ग्रामीणों ने झालर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई ।