मुरैना नगर: अम्बाह में रास्ता रोककर हमला, मारपीट के आरोप में बसपा-भीम आर्मी ने एसपी ऑफिस में न्याय के लिए ज्ञापन सौंपा
मुरैना के अम्बाह क्षेत्र में रास्ता रोककर हमला और पुलिस पर मारपीट के आरोप का मामला सामने आया है।पीड़ित मायाराम सखवार ने बताया कि आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हमला किया। शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर भी मारपीट और उल्टा मामला दर्ज करने का आरोप है।पीड़ित ने बसपा व भीम आर्मी के साथ आज शाम SP ऑफिस पर CSP को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।