मरवाही: बिलासपुर जबलपुर नेशनल हाइवे के बीचोबीच हैंडपंप, पानी के लिए लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जहाँ नेशनल हाईवे-45 बिलासपुर जबलपुर का निर्माण लोगों के लिए वरदान के बजाय आफत बन गया है। पूरा मामला ग्राम पंचायत जोगीसार का है, जहाँ नेशनल हाइवे के निर्माण से एक हैंडपंप अब सड़क के बीचों-बीच आ कर हादसों को न्यौता दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी के लिए लोगों को अपनी जान दांव पर लगानी पड़ रही है