टेहरोली: टहरौली में किसानों ने निकाली तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर गुरुवार 13 अगस्त को किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए टहरौली तहसील पहुंचे। तहसील पहुंचकर किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।