सारठ: SP के निर्देश पर टीम ने सारठ के बोदवा जंगल से 4 युवकों को साइबर अपराध करते पकड़ा, मोबाइल-बाइक जब्त
Sarath, Deoghar | Jul 27, 2026 सारठ थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार शाम 5 बजे बोदवा जंगल में छापेमारी कर 4 युवक को साइबर अपराध करते रंगे हाथ पकड़ा है। बताया कि SP के निर्देश पर देवघर साइबर थाना पुलिस ने प्रतिबिंब एप से मिले लोकेशन की जानकारी देकर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। गिरफ्तार युवक में 3 कपसा गांव का व एक कपसा का मेहमान है। पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।