चांदपुर: बिजनौर के नूरपुर में चांदपुर रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की हुई मौत
बिजनौर में आज रविवार को सुबह करीब 10:00 मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर थाना क्षेत्र में चांदपुर रोड पर एक रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है