अखिल विश्व गायत्री परिवार कसरावद द्वारा वंदनीया भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के तहत रविवार को मंडलेश्वर रोड स्थित रेवा ग्रीन कॉलोनी में गृहे-गृहे यज्ञ अभियान चलाया गया। इस दौरान 5 घरों में एक साथ गायत्री हवन संपन्न हुए। गायत्री पुरोहितों ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और मानव जीवन में सकारात्मक