पलामू नगर कांग्रेस कमिटी के द्वारा मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे संविधान रक्षक अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि पलामू कांग्रेस जिला ध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक मौजूद थे।अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हैदर खान ने किया।अभियान ने जिलाध्यक्ष पाठक द्वारा भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला गया।