ऊंचाहार: खजूरी मजरे इटौरा बुजुर्ग गाँव में बालक से मारपीट करने का आरोप, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के खजूरी मजरे इटौरा बुजुर्ग गाँव में मामूली कहासुनी में एक बालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, गाँव के रहने वाले संतराम के बेटे सूरज ने बताया कि, शनिवार को पड़ोस की एक लड़की ने मामूली कहासुनी में उसे मारा पीटा और रविवार की सुबह उसके भाई ने भी उसकी थप्पड़ों से पिटाई कर दी है।