अशोक नगर: रिलायंस स्मार्ट पर ₹1 लाख का जुर्माना, एमआरपी से अधिक वसूली पर आयोग ने माना गलत
अशोकनगर में रिलायंस स्मार्ट रिटेल लिमिटेड को महज आठ रुपए अधिक वसूलना महंगा पड़ गया है।जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग,अशोकनगर ने शुक्रवार को कंपनी को अनुचित व्यापार प्रथा का दोषी मानते हुए उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।आयोग ने पीड़ित उपभोक्ता को20हजार रुपए मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।मामला न्यायाधीश आवास कॉलोनी निवासी संजीव सिंघल से जुड़ा है।