जबेरा: श्री पारसनाथ जैन मंदिर जबेरा में क्षमावाणी पर्व पर शामिल हुए राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
Jabera, Damoh | Sep 28, 2026 जबेरा। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को दशलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और धार्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी शामिल हुए। उन्होंने भगवान पारसनाथ की चरण वंदना कर श्रद्धालुओं को उत्तम क्षमा की शुभकामनाएं दीं।