खलीलाबाद: टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस, पुरानी पेंशन बहाली की भी उठाई मांग
खलीलाबाद के बाईपास चौराहे पर सोमवार शाम शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस बाईपास से जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा, जहां ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता वापस लेने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधियों को पेंशन मिल सकती है तो शिक्षकों को इससे वंचित रखना उचित नहीं है।