सिंघेश्वर: जनता दरबार में एसपी ने सुनी फरियाद, कार्रवाई का दिया भरोसा
सिंहेश्वर थाना में एसपी संदीप कुमार सिंह ने जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी। हत्या, एटीएम फ्रॉड और भूमि विवाद के मामले सामने आए। हत्या मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी ने लंबित मामलों के जल्द निष्पादन और संवेदनशील पुलिसिंग के निर्देश दिए।