उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के हरेली वार्ड संख्या दो निवासी सीता देवी की सड़क पर टहलने के क्रम में अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया इसके बाद पटना रेफर कर दिया गया।