महसी: रामपुर साधन सहकारी समिति पर पुलिस और राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में डीएपी खाद का वितरण हुआ
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे डीएपी खाद किसानों को वितरण किया गया। खाद वितरण की खबर सुनकर समिति पर भारी संख्या मे किसान पहुंच गए। जिससे सचिव को पुलिस बुलवाना पड़ा, सचिव सन्तोष ने बताया था कि मात्र 200 बोरी खाद आई थी। खाद वितरण में हल्का लेखपाल शुभम यादव मौजूद रहे।