दतिया: अवैध हथियार लेकर कार में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद
दतिया:
थाना उनाव पुलिस ने वारदात की नीयत से कार में घूम रहे आरोपी संजय तिवारी, निवासी जनकपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने परसरी गुर्जर रोड स्थित क्रेशर के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा 12 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाल रंग की डस्टर कार (नंबर MP 32 BC 5903) भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#DatiaNews #UnavPolice # MadhyaPradeshPolice #CrimeNews