धनौरा: गजरौला पालिका के सामने नगर पालिका कर्मचारियों ने एक माह का वेतन न मिलने पर धरना प्रदर्शन शुरू किया
आपको बता दे कि मंगलवार शाम 5:00 गजरौला नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों ने पालिका के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन सभी का कहना है कि एक माह से हमें वेतन नहीं मिला है। जब से अधिशासी अधिकारी ने चार्ज संभाला है। तब से हमें परेशान किया जा रहा है। यदि हमें वेतन नहीं मिला तो हम कल से सफाई व्यवस्था बंद कर देंगे और धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।