बल्देवगढ़: ग्राम सुजानपुरा में स्वामित्व योजना के तहत 50 हितग्राहियों को पट्टे वितरित
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत के सुजानपुरा गांव में स्वामित्व पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।स्वामित्व योजना के अंतर्गत 50 हितग्राहियों को पट्टे दिए गए।मौके पर मौजूद खरगापुर क्षेत्रीय विधायक चंदा रानी गौर एवं एसडीएम भारती देवी मिश्रा के द्वारा योजना के पात्र हितग्राहियों को पट्टे दिए गए।मौके पर नायब तहसीलदार पलक जैन, पटवारी मनीराम यादव सहित ग्रामीण शामिल हुए।