बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में तीन परीक्षा केंद्रों पर 754 छात्र-छात्राओं ने दी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
बल्देवगढ़ में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए।जिसमें शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, मॉडल स्कूल, और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तीनों परीक्षा केंद्रों पर 900 छात्र-छात्राओं में से 754 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।और 146 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित हुए।उक्त परीक्षा आज सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 तक आयोजित की गई।