बल्देवगढ़: देवीनगर गांव की कविता यादव ने एमपीपीएससी में 9वीं रैंक हासिल की, नगर और क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के देवीनगर गांव निवासी कविता यादव पुत्री करन सिंह यादव के द्वारा एमपीपीएससी में 9वीं रैंक हासिल की है।जिस पर समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है। बताया गया कि कविता यादव ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव में ही पूरी की। इसके बाद इंदौर में रहकर परीक्षा की तैयारी की। कविता यादव के द्वारा टीकमगढ़ जिले का नाम रोशन किया है।