बल्देवगढ़: अहार नारायणपुर मार्ग पर सड़क हादसा: 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, दो घायल
अहार नारायणपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक घनश्याम कुशवाहा और घायल पलटू कुशवाहा और रवि दीक्षित तीनों बाइक के माध्यम से बाबाखेरा से निमंत्रण कर अपने घर अहार लौट रहे थे।तभी रास्ते में बाइक एक पेड़ से टकरा गई।जिसमे घनश्याम कुशवाहा की मौत हो गई।रवि दीक्षित और पलटू कुशवाहा घायल हो गए।