मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन हिंदू मुक्तिधाम में अज्ञात चोरों ने की चोरी, 500 किलो सरिया चुराया
मारवाड़ जंक्शन के हिंदू मुक्तिधाम परिसर पर आज अज्ञात चोर दाह संस्कार करने स्थल से 500 किलो सरिया चुरा कर फरार हो गए, हिंदू सेवा समिति के सचिव चंदनपुरी की सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं चोरी स्थल का मौका मुआयना किया पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। हिंदू सेवा समिति द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।