कुडू: टैक्स डिफॉल्टरों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीटीओ सुधीर प्रताप ने जांच अभियान की जानकारी दी
Kuru, Lohardaga | Dec 28, 2024 परिवहन विभाग मंत्रालय झारखण्ड सरकार के निर्देश पर नए साल में लोहरदग़ा जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी शनिवार शाम 5:00 लोहरदग़ा जिले के डीटीओ सुधीर प्रताप ने देते हुए बताया कि नये वर्ष के आगमन पर लोग पिकनिक स्थल में आते-जाते है तथा नशीलें पदार्थों का सेवन कर तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते है।