बीकानेर: अक्षय पात्र की केंद्रीयकृत रसोई का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का लिया गया जायजा
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शैलजा पांडे ने मंगलवार को डाइट परिसर स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन की केंद्रीयकृत रसोई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन तैयार करने से लेकर पैकिंग और सरकारी स्कूलों तक वितरण की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वचालित रोटी मेकर के साथ दाल, सब्जी और चावल तैयार करने में उपयोग किए जा रहे उपकरणों की कार्यप्रणाली