पदमपुर: फकीरवाली गांव में पांच तोले आभूषण चोरी, पुलिस ने किया नामजद मुकदमा दर्ज
पदमपुर तहसील के फकीर वाली गांव में पांच तोले आभूषण चोरी हो गए इस मामले में घमुडवाली पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया सोमवार को 11:00 बजे सुनील ने थाने में हाजिर होकर कहा कि रोहित नाम का युवक उसकी मां के पांच तोला जेवरात चोरी कर ले गया। इस मामले में पुलिस ने रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।