पदमपुर: एसबीआई बैंक के सामने दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी, पुलिस जुटी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में
पदमपुर के एसबीआई बैंक के सामने से दिनदहाड़े बाइक चोरी हो गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 3:00 एक व्यक्ति अपनी बाइक से बैंक आया था इस दौरान उसने बाइक अपनी बैंक के बाहर खड़ी की थी जहां से कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।