जतारा: भीषण गर्मी में राहत देगा ‘जन शीतल आश्रय केंद्र’, बस स्टैंड पर होगा निर्माण, कलेक्टर ने किया जतारा का निरीक्षण
जतारा में भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए बस स्टैंड पर ‘जन शीतल आश्रय केंद्र’ का निर्माण किया जाएगा। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नपा अध्यक्ष रामजी नायक सहित नगर परिषद की टीम मौजूद रही। केंद्र बनने से यात्रियों और आमजन को गर्मी में ठहरने व ठंडे पानी जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।