पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के पूर्व सांसद के समर्थन में वर्तमान सांसद पप्पू यादव ने खुलकर की बात, वीडियो हुआ वायरल
पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा इन दिनों महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में राजद के टिकट पर धमदाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।इसी दौरान पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।जिसमें वो संतोष कुशवाहा को समर्थन कर रहे हैं।उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को रात्रि करीब 9 बजे हुई।