पूर्णिया पूर्व: राजद ने महेन्द्रपुर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड स्तरीय बैठक की
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के महेंद्रपुर में राजद कार्यकर्ताओं की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली, जब प्रखंड स्तरीय कमिटी की बैठक बड़े उत्साह के साथ शुक्रवार को संध्या करीब 7 बजे संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप यादव ने की, वहीं राजद नेता संजीव कुमार उर्फ सोना पासवान, अभय कुमार सिन्हा उर्फ बंटी सिन्हा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।