पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा में जीजा-साला की चोरी की जोड़ी का पर्दाफाश, मोटरसाइकिल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा चौक स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार की देर संध्या उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने एक मोटरसाइकिल चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि आरोपी चोरी की गई मोटरसाइकिल लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान मोहम्मद परवेज आलम, पित