Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
यूपी

बक्सर: बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण के लिए वाहन जांच अभियान, 18 गिरफ्तार और ₹62000 जुर्माना वसूला गया

Buxar, Buxar | Nov 21, 2025
जिले के सभी थाना क्षेत्र में वाहन रोको टोको अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के पुलिस द्वारा विशेष रूप से वाहनों की जांच शराबबंदी बिहार में शराब के साथ ही अपराध को लेकर किया गया। जिससे अपराधियों के अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही शराब के तस्करों पर भी लगाम लगाई जा सके। इस दौरान अभियान में 18 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

MORE NEWS

जमीन मापी के द्वारा मारपीट नया भोजपुर

जमीन मापी के द्वारा मारपीट नया भोजपुर

Buxar, Buxar | Jun 14, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 14 जून 2026

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में 'मद्य निषेध सिपाही कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में 'कक्षपाल' एवं परिवहन विभाग में 'चलंत दस्ता सिपाही के पद पर चयन हेतु अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के सफल आयोजन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 14 जून 2026 को जिला दंडाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

जिला दंडाधिकारी के द्वारा डीएवी स्कूल इटाढ़ी रोड बक्सर एवं फाउंडेशन स्कूल गुरदास मठिया इटाढ़ी रोड बक्सर का निरीक्षण किया गया।

जिला दंडाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों को भ्रमणशील रहते हुए शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित परीक्षा संचालन करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर बनाए गए हेल्पलाइन काउंटर का भी जायजा लिया गया।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचनानुसार प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 5328, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2793, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2535 एवं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है। इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 5328, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2796, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2532 एवं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है।

प्रभारी नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार बक्सर जिला अर्न्तगत सभी परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न हुई।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 14 जून 2026 केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में 'मद्य निषेध सिपाही कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में 'कक्षपाल' एवं परिवहन विभाग में 'चलंत दस्ता सिपाही के पद पर चयन हेतु अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के सफल आयोजन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 14 जून 2026 को जिला दंडाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिला दंडाधिकारी के द्वारा डीएवी स्कूल इटाढ़ी रोड बक्सर एवं फाउंडेशन स्कूल गुरदास मठिया इटाढ़ी रोड बक्सर का निरीक्षण किया गया। जिला दंडाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों को भ्रमणशील रहते हुए शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित परीक्षा संचालन करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर बनाए गए हेल्पलाइन काउंटर का भी जायजा लिया गया। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचनानुसार प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 5328, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2793, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2535 एवं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है। इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 5328, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2796, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2532 एवं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है। प्रभारी नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार बक्सर जिला अर्न्तगत सभी परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न हुई। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 14, 2026