*सांवेर में अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर सम्पन्न*
----
*जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने विद्यार्थियों से किया संवाद, अस्पृश्यता निवारण एवं सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश*
इंदौर, 02 अक्टूबर 2026
अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन 02 अक्टूबर, शुक्रवार को केशरीपुरा छात्रावास परिसर सांवेर में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने छात्र-छात्राओं से समूह चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों से लैपटॉप, स्कूटी एवं विदेश अध्ययन योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्रावास के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान से देश सदैव उन्नति के पथ पर अग्रसर हुआ है। महात्मा गांधी द्वारा स्वच्छता एवं अहिंसा के प्रति अपनाया गया समर्पण आज भी प्रासंगिक है। स्वच्छता अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने आत्मनिर्भर बनने तथा बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के उपरांत छात्रावास परिसर में पौधारोपण किया गया। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक भोज में सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री भगवान परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, जनपद अध्यक्ष सांवेर श्रीमती रामकन्या मानसिंह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष श्री संदीप चंगेड़िया, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, सहायक आयुक्त श्री नीरज पाराशर सहित अनुविभागीय अधिकारी सांवेर, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ, क्षेत्र संयोजक श्रीमती स्मिता भावसार, श्री राजेश सोनी, मंडल संयोजक श्रीमती मनीषा मिश्रा, श्री अजय सक्सेना, सभी छात्रावास अधीक्षक, जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #सामाजिक_सद्भाव
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Jansampark Khargone
2 views | Indore, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026