*सेवा संकल्प अभियान-2026*
---
*स्वच्छता सेवा अभियान में मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने किया श्रमदान, स्वच्छता कर्मियों का किया सम्मान*
इंदौर, 2 अक्टूबर 2026
इंदौर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद पंचायत सांवेर में जनपद स्तरीय स्वच्छता सेवा अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने की। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा है। प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। सभी ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, जनपद पंचायत सांवेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #SevaSankalpAbhiyan #स्वच्छता
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
2 views | Indore, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026