सादुलशहर: सादुलशहर के व्यापार मंडल में चिकित्सा एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा फोस्टैक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
सादुलशहर व्यापार मंडल में श्रीगंगानगर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा फोस्टैक ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजस्थान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में इस कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें एफएसएसएआई से मान्यता प्राप्त एजेंसी के प्रशिक्षक शिविर में खाद्य सुरक्षा एक्ट और नियम की जानकारी दी गई।