सादुलशहर: केराचक गांव में भारतीय किसान यूनियन, श्रीगंगानगर द्वारा किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया
भारतीय किसान यूनियन, श्रीगंगानगर द्वारा किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिला संयोजक गगनदीप सिंह ढिल्लों 2 पीएस ने बताया कि केरा चक स्थित गुरुद्वारा साहब में हुई इस बैठक में वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की वादा खिलाफ पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार अपने वादे से मुकर चुकी है ।