सादुलशहर: सादुलशहर में आपसी विवाद को लेकर युवक का रास्ता रोककर युवक के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सादुलशहर में आपसी विवाद को लेकर युवक का रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आकाश ने थाने में हाजिर होकर बताया कि आपसी विवाद को लेकर श्यामलाल, सिकंदर, मोनू के द्वारा उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।