सादुलशहर: महात्मा गांधी माध्यमिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन, विधायक रहे मौजूद
सादुलशहर के महात्मा गांधी स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। स्कूल स्टाफ के द्वारा विधायक गुरवीर बराड का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान विधायक ने भामाशाहों को सम्मानित किया तथा कहा कि स्कूल में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।