सादुलशहर: सादुलशहर के वार्ड 22 में पुलिस ने 30 ग्राम हैरोइन के साथ एक महिला एवं पुरुष को किया गिरफ्तार
सादुलशहर के वार्ड नंबर 22 में शुक्रवार को सादुलशहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम हीरोइन के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि गस्त के दौरान मुखबर की सूचना पर वार्ड नंबर 22 में दबिश दी गई ।आरोपी पूजा और संदीप को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से हैरोइन बरामद की गई है आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।